महत्वपूर्ण निर्देश

महत्वपूर्ण निर्देश

1- ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व प्रवेश पुस्तिका (Prospectus) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

2- ऑनलाइन आवेदन शुल्क:

  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) – ₹250/-
  • अन्य सभी वर्ग – ₹350/-

3- प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी।

4- प्रथम चरण में अभ्यर्थी को पंजीकरण (Registration), व्यक्तिगत एवं शैक्षिक विवरण भरना, आवश्यक अभिलेख अपलोड करना तथा ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा।

5- प्रथम चरण पूर्ण होने के उपरांत सभी पात्र अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय मेरिट सूची (State Merit List) प्रकाशित की जाएगी।

6- राज्य स्तरीय मेरिट सूची प्रकाशित होने के पश्चात पोर्टल पुनः खोला जाएगा तथा द्वितीय चरण (Choice Filling) में अभ्यर्थियों को संस्थान (Institute) एवं व्यवसाय (Trade) के विकल्प भरने का अवसर दिया जाएगा।

7- द्वितीय चरण (Choice Filling) प्रारम्भ होने की संभावित तिथि 05 जुलाई 2026 है।

8- द्वितीय चरण (Choice Filling) की सूचना अभ्यर्थियों को SMS एवं E-mail के माध्यम से भेजी जाएगी।

9- अभ्यर्थी द्वितीय चरण (Choice Filling) में जिला, संस्थान एवं व्यवसाय (Trade) के विकल्प प्राथमिकता क्रम में भर सकेंगे।

10- केवल Registration, विवरण भरने, Documents अपलोड करने एवं शुल्क जमा करने से आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा।

11- द्वितीय चरण (Choice Filling) एवं Final Submission करने के पश्चात ही ऑनलाइन आवेदन पूर्ण माना जाएगा।

12- द्वितीय चरण (Choice Filling) हेतु निर्धारित समयावधि में Choice Filling न करने वाले अभ्यर्थियों को सीट आवंटन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

13- सीट आवंटन अभ्यर्थी की राज्य स्तरीय मेरिट एवं उसके द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा।

14- आवेदन पत्र में भरी गई सभी सूचनाओं एवं अपलोड किए गए अभिलेखों का सत्यापन प्रवेश के समय मूल प्रमाण-पत्रों से किया जाएगा।

15- गलत, अपूर्ण अथवा भ्रामक जानकारी पाए जाने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

16- अभ्यर्थी नियमित रूप से परिषद की वेबसाइट, अपना अभ्यर्थी डैशबोर्ड, पंजीकृत E-mail एवं SMS की जांच करते रहें ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।

Scroll to Top